सोनभद्र

Sonbhadra News: बेलन नदी उफान पर कई मार्ग हुये बाधित

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र में बेलन नदी के उफान से कई मार्ग गत रात्रि से बाधित हो गए हैं। बताते चलें कि भारी वर्षा के चलते जहां एक ओर गर्मी के समय में पेयजल की किल्लत झेलने वाले लोगों में खुशी का माहौल है वहीं कुछ लोगों के लिए यह वर्षा आफत से कम साबित नही हुई। कई स्थलों पर कच्चे घरों के गिरने की सूचना है।हालाकि इस बीच जनहानि की कोई सूचना नही है।घोरावल से गुरुवल मार्ग,कोहरथा मार्ग गत रात्रि से प्रशासन ने नदी के ऊपर पानी होने के कारण बंद करा दिया है।

बता दें कि बेलन नदी प्रसिद्ध घोरावल के मुक्खा फाल से होकर प्रयागराज जनपद में टोंस नदी में समाहित होकर गंगा जी में प्रवेश करती हैं।मुक्खा फाल के पहले ही रिट्ठी डैम के नाम से धोवा पंप कैनाल के लिए एक पानी को दिशा परिवर्तित (डायवर्जन) के लिए एक बांध बनाया गया है।जब इस बांध से पानी आवक के हिसाब से पानी की निकासी कम होती है तब बेलन नदी पर पड़ने वाले मार्ग प्रभावित हो जाया करते हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि मुख्य मार्गो पर जहां पर भी नदी के ऊपर पानी बह रहा है वहां पर बैरिकेटिंग कराकर पुलिस और चौकीदार लगाए गए हैं।पुलिस गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है।उपजिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा स्थानीय लेखपालों को निगरानी के लिए लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App