सोनभद्र

तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश अजीर नदी उफनाई दर्जनों पेड़ गिरे सौकड़ों गाँवों की बत्ती गुल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)

रविवार से तेज हवा के साथ हो रही लगातार मूसलाधार बरसात से जरहा की अजीर नदी उफान पर है।रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग पर बने रपटा के ऊपर पानी के तेज बहाव के कारण एमपी छत्तीसगढ़ झारखण्ड सहित यूपी के विभिन्न महानगरों तक के लिए आवागमन प्रभावित हो गया परियोजना में डियूटी करने वाले श्रमिकों को समय से न पहुँचने के कारण डियूटी छूट गयी।मूसलाधार बरसात और तेज हवा के कहर से सड़क सहित घरों पर दर्जनों पेड़ गिरने से

अफरा तफरी मची रही घँटों आवागमन बन्द रहा तो पेड़ की चपेट में आने से कई जगह बिजली के पोल टूट गए तार जमींदोज हो गए सौकड़ों गाँवों में बिजली तीन पहले से प्रभावित चल रही है।बिजली के अभाव में म्योरपुर बभनी बीजपुर क्षेत्र की लगभग एक लाख आवादी अंधेरे में गुजर कर रही है।हवा और पानी के कहर से ग्रामीण इलाके में कई जगह कच्चा घर गिरने से कई लोग बेघर हो गए। बिजली कब तक बहाल होगी इस पर विभागीय अधिकारी संसय में हैं।कहा जा रहा है कि बारिश और हवा का यही हाल रहा तो कई दिनों तक बिजली के दर्शन मुश्किल हैं।तेज बारिश और हवा से जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है लोग घरों में कैद है तो जरूरी काम धंधा वाले लोग ही बाहर निकल रहे हैं।लगातार हो रही बारिश में विश्वकर्मा पूजा प्रभावित हुआ तो कही कहीं लोग केवल

औपचारिकता पूरी करने में लगे रहे।गिरे पेड़ो को हटाने के लिए लोग वन बिभाग को फोन पर जानकारी दिए लेकिन समय से कर्मियों के न पहुँचने से सड़क पर घँटों जाम लगा रहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App