सोनभद्र

पड़री गाँव मे वर्षा का कहर,किसानों के खेत बालू बोल्डर से पटा

3.76 लाख रुपए के लागत से कराया गया था एक बंधी का निर्माण

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री के चीखला टोला में दो दिन से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है किसान पहले वर्षा न होने से परेशान थे अब बारिश इतनी हो रही है कि किसानों के लिए आफत बन गई है किसान दुदील यादव के खेत में मनरेगा योजना के अंतर्गत सरकारी बंधी का निर्माण 3.76लाख की गई थी जो अब पूरी तरह से बह गई है उन्होंने बताया की बांध के नीचे मैं धान,गेहूं तथा सब्जी की खेती कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था पानी का बहाव इतना ज्यादा था की मेरे खेत में बालू वाली मिट्टी था बड़े बड़े बोल्डर का अंबार लगा हुआ है ।राजमती ने बताया की प्रधान द्वारा मनरेगा योजना से दो बांध हमारे खेत में बनाया गया था बरसात अत्यधिक होने से बांध टूट गया मेरे खेत को मिट्टी

पत्थर से पाट दिया इस खेत से हम लोग 10 से 15 कुंटल धान पैदा करते थे वह उतना ही गेहूं पैदा करते थे उसके बाद खेत जब खाली होता था तो सब्जी का खेती कर अपना जीवको पार्जन करते थे। कैलाश यादव ने बताया कि दो दिल के खेत के ऊपर मेरा खेत था मेरे खेत के ऊपर एक सरकारी बांध बना था जब ऊपर का बांध टूटा तो नीचे पूरा पत्थर हुआ बालू वाली मिट्टी लेकर मेरे खेतों में आकर पाट दिया की क्यारी में मैं धान का नर्सरी किया था पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि मिट्टी युक्त बालू व पत्थर से पूरा क्यारी में लगी नर्सरी का पता ही नहीं चल रहा है कहां गया।
सुरसोतीया देवी ने कहा कि पहले इसकी यारी में हम लोग धन का खेती और गेहूं का खेती करते थे ऐसा पानी का बाढ़ आया कि क्यारी का नामोनिशान मिट गया खेती करने में बहुत दिक्कत हो रही है किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है उनके खेतों में पटी मिट्टी ,बालू ,बोल्डर मनरेगा से हटवा खेती योग्य बनाने में मदद की जाय।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल
Download App