सोनभद्र

प्रचंड लू और गर्मी की चपेट में आने से हजारों चमगादड़ की मौत दुर्गंध से हड़कम्प

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना आवासीय परिसर स्थिति लेकपार्क में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से बुधवार और गुरुवार दो दिन में हजारों चमगादड़ की मौत हो गयी दुर्गंध से बौखलाए पार्क में कार्यरत श्रमिको और रहवासियों ने एनटीपीसी टीएसी प्रबन्धन को जानकारी दी मौके पर पहुँचे टीएसी अधिकारीयों ने जमीन पर मृत पड़े लगभग तीन हजार के आसपास चमगादड़ के शव को देख कर दंग रहगये आनन फानन में सभी मृत चमगादड़ को इकठ्ठा करा कर जेसीबी मशीन से गढ्ढा खुदाई कर दफना दिया गया।बताया गया कि अभी भी लगभग इतनी ही संख्या में चमगादड़ पार्क के अनेक पेड़ों पर बेहोशी की हालत में लटके पड़े हैं सम्भवतः गर्मी और लू का यही हाल आगे भी रहा तो हीट बेव के कारण हजारों चमगादड़ की और मौत हो सकती है। बताया जाता है कि पार्क में पानी पर्याप्त है घने पेड़ भी है इसी सहारे इतनी संख्या में चमगादड़ यहाँ आये होगें लेकिन प्रचंड गर्मी और लू के कारण पेड़ पर ही भारी संख्या में चमगादड़ की मौत हो गयी।पार्क के आसपास में चमगादड़ के शव से उठ रही दुर्गंध के कारण उस रास्ते आने जाने वालों लोग नाक दबा कर सफर करने को मजबूर हैं।इसबाबत पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर हेमंत कुमार ने कहा कि गर्मी बेशुमार पड़ रही है चमगादड़ की मौत कोई बीमारी से नही बल्कि हीट बेव के कारण लू लगने से हुई हैं।उधर वनरेंज अधिकारी जरहा राजेश सिंह ने कहा कि गर्मी और लू के कारण पानी के अभाव में पक्षियों की मौत हो रही है कोई बीमारी नही है हीट बेव के शिकार पशु और इन्शान भी हो सकते हैं लोग घरों से बाहर न निकले सुरक्षा ही बचाव का सही उपाय है। एनटीपीसी नैगम संचार कार्यपालक राजकुमार मीणा ने हीट बेव ही कारण बताया और कहा जो चमगादड़ मृत मिले थे उनको दफना दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग
Download App