सोनभद्र

Sonbhadra News: पुरानी रंजिश मे युवक की हत्या पुलिस जाच मे जुटी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को चार से पांच की संख्या मे हमलावरो ने लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया, जहा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

घटना के बाबत बताया जाता है की चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के मीनाबजार टोले के रहने वाले श्यामजी यादव पुत्र व शिवचन्द्र उम्र लगभग 35 बर्ष किसी कार्य से अपने घर से मीना बजार जा रहे था जैसी ही तकरीबन 500 मीटर दूरी तय किया तो उसी गांव के रहने वाले चार से पांच की संख्या मे सरंहगो ने पुरानी रंजिश को लेकर चलते राह पर घेरकर लाठी डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गय। चिख पुकार पर आस-पास के लोगो के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चूके थे, तत्काल शयामजी यादव को गंभीर अवस्था मे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लोढी मे भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गयी।घटना को लेकर परिजनो काफी आक्रोशित है।

मृतक की पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक के चार पुत्री एक पुत्र है जो सभी छोटे छोटे है पिता का साया उठ जाने से पत्नी रो-रोकर कहती है अब हमारे छोटे- छोटे पाँचो संतानो का परवरिश तथा गुजारा कैसे होगा।पांचो संतानो अपने पिता का सर से साया उठ जाने से माँ के साथ चिपक कर रो- रही थी तो कुछ को गोद मे समेटे हुयी थी,यह सीन मौजूद सभी के ह्वदय को झकझोर रहा था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App