सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन घायल एक गम्भीर रेफर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार अपरान्ह ट्रक से पास लेने के चक्कर मे बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गयी जिसमे तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा निवासी विकास अपने दो दोस्तों के साथ जरहा अजीरेश्वर मंदिर पर मेला देखने आए हुए थे वापस लौटते समय अंजानी गांव के पास ट्रक से पास लेने के चक्कर मे उनकी बाइक सड़क पर फिसल गयी जिसमे बाइक सवार विकास पुत्र रामनरेश,राकेश पुत्र रामप्रकाश व उमेश पुत्र विवेक कुमार निवासीगण पोखरा थाना बभनी बुरी तरह घायल हो गए।दुर्घटना होते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी आस पास के राहगीरों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस घायल तीनो युवकों को एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा तीनो युवकों की हालत नाजुक बनी हुयी थी।डॉक्टरों के अनुसार तीनो युवकों को गम्भीर चोटे आयी है फिलहाल एक को रेफर कर दिया गया वही दो का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार