सोनभद्र

पैसेंजर ट्रेन के धक्के से युवक की मौत

विंढमगंज (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जाने वाली सहकारी समिति व प्राइमरी विद्यालय सलैयाडीह के पास बियार टोला के घनी बस्ती से सटकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर आज शाम लगभग 7:00 बजे गढ़वा रोड से की ओर से चोपन की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के धक्के से विक्रांता कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र जगदीश बियार की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर समाजसेवी अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशू सिंह व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दि भेजा। तथा बताया कि विक्रांता की शादी अभी नहीं हुई है मौके से मृतक के पास मोबाइल का सेट बिखरा पड़ा हुवा मिला है ऐसा प्रतीत होता है कि मोबाइल सुनने के चक्कर में सवारी गाड़ी के धक्के से मौत हुई होगी। शव का अंत परीक्षण के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार व परिजनों के द्वारा मिलने वाली लिखित सूचना पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं विक्रांता कुमार की मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार