सोनभद्र

मांची थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत दर्जनों घायल

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) माची थाना अंतर्गत झरियवां मोड पर मजदूरों से भरी ट्राली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नीचे खाई में पलट गया जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई और लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं घटना लगभग सांय 5: बजे की बताई गई
पन्नुगंज थानाअध्यक्ष केदारनाथ मौर्य व मांची थाना अध्यक्ष रामदास राम मौके पर पहुंच तत्काल एंबुलेंस को सूचना देते हुए घायलों को तीन एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा लाया गया जहां स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चतरा ने संगेस अगरिया पुत्र मोहन अगरिया उम्र लगभग 28 वर्ष को मृत घोषित कर दिया ब बाकी 13 गंभीर घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया।

बताया गया कि मांची थाना क्षेत्र के लोढ़ा गांव से एक ट्रैक्टर पर लगभग दो दर्जन से ऊपर मजदूर पन्नुगंज थाना क्षेत्र के कोटास गांव में धान की कटाई हेतु अपने बीवी बच्चों संग आ रहे थे झरिया मोड़ के पास ट्रैक्टर ज्योंही पहुंचा अनियंत्रित हो गया और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पत्नी गीता 24 वर्ष गंभीर रुप से घायल है उसके पैर में गंभीर चोट आई है घायलों में 6 बालीग 7 छोटे-छोटे नाबालिक मासूम बच्चे मौजूद हैं जिस समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा वहां का दृश्य देखकर छोटे छोटे बच्चों द्वारा चीख पुकार से क्षेत्र के लोगों का रुह कांप गया घायलों में शामिल लीलावती 28 वर्ष, बृजेश वर्ष,प्रतिमा 3 वर्ष,आरती 5 वर्ष ,आंचल 2 वर्ष, उपेंद्र 6 वर्ष ,अजोरिया 28 वर्ष, दशमती 24 वर्ष, अनुराधा 10 वर्ष, धनपाल 35 वर्ष, कौशल्या 30 वर्ष, श्यामलाल 30 वर्ष इन सभी घायलों को गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही मांची पुलिस द्वारा मृतक संकेत अगरिया के डेड बाडी का पंचनामा करने के बाद पीएम के लिये भेज दिया गया है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन