सोनभद्र

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस- दिपिका सिंह

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

बाल दिवस पर बाल मजदूरी का हो बहिष्कार, बच्चों के जीवन में होगा जब सुधार- जिला बाल संरक्षण अधिकारी

जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश के क्रम में स्वैच्छिक संगठन के माध्यम से संचालित संस्था बाल गृह बालिका, व बाल गृह बालक मे मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती व बाल दिवस मनाया गया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान बच्चों को उपहार व खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। और बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में भी बताया गया संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के बारे मे बताया, साथ हीं पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते हैं। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों के बीच मेंढक दौड़, कैटरपिलर दौड़, बलून रेस समेत अन्य कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल के बाद सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बच्चों का आभार व्यक्त किया मौकेपर जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव,आकांक्षा उपाध्याय,वन स्टाप सेन्टर के कार्मिक सहित संस्था प्रभारी नीलम सिंह, सुनील कुमार सिंह, रिना सिंह आदि उपस्थित रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन