सोनभद्र

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

पांच सौ एक कलश के साथ निकाली गई कलश यात्रा

पन्नुगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

ब्लाक के पूरना कलां में परायण यज्ञ एवं प्रवचन कथा के पहले दिन पांच सौ एक कलश के साथ इन्द्रासनी सिंह के अध्यक्षता में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया कलश यात्रा यज्ञ स्थल से बाजे के साथ नाचते गाते हुए आसपास के क्षेत्रों के सनातनियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया गया इस दौरान विधि विधान के साथ मंडप पूजा और यज्ञ देवता की पूजा आह्वान के बाद कथा व्यास राष्ट्रीय संत स्वामी जगदीशानंद जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने गांव स्थित पोखरे से जल लेकर भ्रमण करने के बाद शिव मंदिर पर पुनः यज्ञ मंडप में पहुंच महाराज जी के विद्वानों द्वारा मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई और पवित्र परसों की स्थापना कराई गई। महाराज ने कहा कि मानव एवं सृष्टि के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है यज्ञ ,जब सारे जप तप निष्फल हो जाते हैं तब यज्ञ ही सब प्रकार से रक्षा करती है ।उन्होंने आगे कहा कि सृष्टि के अधिकार से प्रचलित यज्ञ सबसे पुरानी पूजा पद्धति है।इस मौके पर अभिषेक सिंह,आशुतोष सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, सुबेन्द्र सिंह चंदेल,आलोक सिंह,संतोष सिंह,रविप्रकाश चौबे,मंजेश सिंह,अरुण देव समेत भारी संख्या में धर्म और संस्कृति आध्यात्मिक प्रेमी मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App