सोनभद्र

ओ पी नवीनीकरण के नाम पर रुपये 500 लिया जाना न्याय संगत नही–राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

(सी ओ पी नवीनीकरण निःशुल्क करने हेतु बार कौंसिल को पुनः लिखा पत्र)

सोंनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा प्रदेश के अधिवक्ताओ को जारी सी ओ पी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराए जाने हेतु बार कौंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा 500 रुपये नवीनीकरण शुल्क के आदेश को वापस लिए जाने हेतु सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को पुनः पत्र लिखा है। श्री मिश्र ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के अधिवक्ताओ से सी ओ पी नवीनीकरण के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाना चाहिए। एक अधिवक्ता जब बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकरण करवाता है तो 17 हजार से 20 हजार तक पंजीयन शुल्क जमा करता है। इसलिए एक बार इतना अधिक शुल्क लेने के बाद पुनः नवीनीकरण के नाम पर रुपये 500 शुल्क लिया जाना गलत है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए और अधिवक्ताओ का निःशुल्क सी ओ पी नवीनीकरण किया जाना चाहिए। श्री मिश्र ने लिखा है कि आपके इस आदेश से प्रदेश भर के अधिवक्ताओ में भारी आक्रोश ब्याप्त है और सभी अधिवक्ता साथी अत्यधिक आहत हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर अधिवक्ताओ के हित मे जारी सी ओ पी नवीनीकरण आदेश को तत्काल वापस लेने की कृपा करें।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App