सोनभद्र

मनबसा कठौंधी जंगल में कत्था का पेड़ काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कटान वाले जंगल में पहुंचे डी एफ ओ ने विभागीय कर्मचारियों को दी हिदायत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
वन प्रभाग रेणुकूट के म्योरपुर रेंज क्षेत्र के कठौंदी ,गोविंदपुर,मनवसा के जंगल में खैर का बेशकीमती पेड़ काटे जाने के मामले में बुधवार प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया और जंगल किनारे छुपा कर रखा गया खैर का आठ बोटा बरामद करने के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ म्योरपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। रेंजर शहजादा इमालुद्दीन ने बताया की कठान्धी निवासी राम सुंदर और दिनेश कुमार ने पेड़ काटने की बात कबूल की है।दोनो को गिरफ्तार किया गया है तथा वन अधिनियम के तहद मामला दर्ज किया गया है। बताया की मीडिया के माध्यम से पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली थी लेकिन विभाग के कर्मचारी वहा तक पहुंच नही पाए थे।बुधवार को मुखबीर की सूचना पर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया।मौके पर वन दरोगा विजेंद्र सिंह,अनिल कुमार,ओमप्रकाश,चंद्रभान गोविंद आदि वनकर्मी मैजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे
Download App