सोनभद्र

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना जेवर, नगदी, बर्तन समेत अनाज पर किया हाथ साफ,पुलिस जाच मे जुटी

रामगढ़ सोनभद्र संवादाता अरविंद गुप्ता

चतरा क्षेत्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राकी गांव निवासी दिलीप शुक्ला व संतोष शुक्ला के घर से चोरों द्वारा नगदी, बर्तन, जेवर समेत 6 बोरी चावल चोरी कर लिया गया है।
किसान दिलीप शुक्ला ने बताया कि रावर्ट्सगंज से बीते शनिवार को सायं लगभग 4 बजे घर पहुंचा। घर का ताला खोल कर देखा तो अंदर के दरवाजे खुले हुए थे। समझते देर नहीं लगा कि चोरी हो गई है ।अंदर जाकर देखा तो बक्शा व अलमारी तोड़कर चोरों द्वारा सोने की अंगूठी, सोने का मांग टीका, अलमारी में रखा 20000 नगद , गुल्लक में जुटाया गया तीन हजार नगद चोरी चला गया है। कयास लगाया जा रहा है कि चोरों द्वारा घर के पीछे के रास्ते का प्रयोग कर बगल के घर की दीवार का सहारा लेकर चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी पर लगे दरवाजे के सिकड़ी को तोड़ घर में प्रवेश किए होंगे और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
उधर घर के पास ही भाजपा के जिला मंत्री संतोष शुक्ला के घर से 6 बोरी चावल चोरी भी हो गया।
तत्काल भुक्तभोगी ने 112 नंबर व पन्नूगंज पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे । निरीक्षण के बाद चोरों का पता लगाने में लगे हुए हैं ।
भुक्तभोगी गणों ने बताया कि घरों के तालों को खोलकर चोरी के पश्चात फिर बंद कर दिया गया जिससे कयास लगाया जा रहा है की चोरी करने वाला कोई नजदीकी तो नहीं है। फिलहाल पुलिस फिंगरप्रिंट आदि की कार्रवाई हेतु लगी हुई है। ज्ञात हो कि दोनों भुक्तभोगियों के परिवार रावर्ट्सगंज में ही रहते हैं और गांव पर आते- जाते रहते हैं। थाना प्रभारी पन्नूगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जारही है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान