सोनभद्र

अनियंत्रित पिकअप चालक बिजली खम्भा तोड़ कर पलटा आपूर्ति बंद

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) एमपी के जबलपुर से मटर लोड कर दुद्धी जा रही एक अनियंत्रित पिकअप रविवार मध्यरात्रि सेवकामोड के जंगल मे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि मौके पर ही पीकअप पलट गई और बिजली का पोल चकनाचूर हो गया। आनन फानन में पिकअप चालक ने दूसरा पीकअप बुलाकर मटर लोड कर मंडी भेज दिया तब जा कर बिजली कर्मियों को आपूर्ति बंद होने की खबर लगी। गौरतलब हो कि आयेदिन कभी ट्रक तो कभी डम्फर कभी पिकअप से बिजली पोल टूटने से बकरिहवा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। रविवार रात से एक दर्जन गांवों में अंधेरा पसर गया है ठंठ के मौसम में पेयजल की किल्लत के अलावा आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक दिन पहले अज्ञात कबाड़ चोरों ने नेमना गाँव से ट्रांसफार्मर चोरी कर बिजली आपूर्ति बाधित कर दिए थे कि अब पोल टूटने के बाद विभागीय कर्मी पोल के अभाव में आपूर्ति बहाल करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि रेणुकूट बीजपुर सड़क मार्ग पर संचालित वाहनों की गति बेलगाम हो गयी है परिवहन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है तो पुलिस के पास इनपर अंकुश लगाने के लिए कोई व्यवस्था नही है। जेई महेश कुमार ने बताया कि पोल टूटा है व्यवस्था कर शाम तक आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App