सोनभद्र

इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) के पाटी और परारी शाखा का शुभारंभ

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) के प्रबंधन द्वारा शनिवार को सोनभद्र जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों की बैंकिंग सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए म्योरपुर ब्लाक के म्योरपुर बाजार से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्रामसभा परारि में बैंक अधिकारी विकास कुमार वरिष्ठ प्रबंधक और नए प्रबंधक राजेश यादव द्वारा शाखा का शुभारंभ हुआ शुभारंभ के समय म्योरपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख मानसिंह एवं प्रेमचंद यादव अध्यक्ष प्रधान संघ तथा वर्तमान प्रधान सुभाष चंद्र के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया मान सिंह ने बताया कि इस शाखा के खुल जाने से यहां के आसपास के करीब एक दर्जन ग्रामीणों को यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर बैंकिंग सुविधाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा इंडियन बैंक के प्रबंधक वर्क के द्वारा बैंक खोलना जनहित में है।
वही ग्रामसभा पार्टी जोकि रेणुकूट शहर और अनपरा के बीच भाट क्षेत्र में आता है यहां भी अनपरा से लगभग 20 किलोमीटर और रेणुकूट से लगभग 25 किलोमीटर दूर का सफर तय करके यहां के ग्रामीण बैंकिंग सुविधाओं के लिए जाते थे यहां के लगभग दो दर्जन गांव की सुविधा के लिए यह बैंक सुविधाजनक होगा ग्रामसभा पार्टी में बैंक का शुभारंभ करते समय रेणुकूट शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत तथा नए प्रबंधक चंद्रसेन कुमार और जोनल ऑफिस मिर्जापुर से आए हुए अतिथि पवन एवं अभिषेक की उपस्थिति में ग्राम प्रधान ईश्वर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेणुकूट बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि इंडियन बैंक का यह पहल यहां के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं उनकी बैंकिंग सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है शुभारंभ के समय ग्राम सभा के पूर्व प्रधान कमला प्रसाद तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे बैंक के खुल जाने से आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को चेहरे पर मुस्कान रहा और नव वर्ष के नए सवेरे में नई सौगात इंडियन बैंक के प्रबंधक व सरकार की पहल के द्वारा हुआ जिससे ग्रामीणों में खुशी देखने को मिला जो सराहनीय रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App