सोनभद्र

सीआईएसएफ रिहंद ने मनाया 55वा स्थापना दिवस समारोह

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रविवार 10 मार्च को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अपना 55 वाॅ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केऔसुब ईकाई एनटीपीसी रिहन्द के परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन ईकाई प्रभारी के नेतृत्व में किया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि पंकज मेंदीरत्ता रिहन्द परियोजना प्रमुख रहे। केऔसुब ईकाई एनटीपीसी रिहन्द 55 वाॅ दिवस के शुभ अवसर पर भव्य परेड

का कार्य कमांडर निरीक्षक/कार्य कमलेश कुमार सिंह और परेड 2/आईसी सह उप निरीक्षक/कार्य अमरजीत यादव ने कमान संभाल रखी थी। परेड की समाप्ती के उपरांत ईकाई के फायर विंग के बल सदस्यों द्वारा बहुत शानदार डेमो एवं पानी का टा्ईकलर के माध्यम से तिरंगा झंडा का स्वरूप तैयार किया जिसे देख कर वहां उपस्थित दर्शकों का मन प्रफुल्लित हो गया। मुख्य अतिथि महोदय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तैनाती आज लगभग भारत के हरेक श्रेत्र में हैं और केऔसुब के जवान सभी क्षेत्रों में अपने कर्तव्य का निष्पादन पुरी निष्ठा लगन से कर रहे हैं। कार्यक्रम के अन्त में केऔसुब सप्ताह 2024( 03 मार्च से 10मार्च) के अन्तर्गत कराये गये विभिन्न प्रतियोगिताओ में क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों व टीम

को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से देवचन्द्र ( सहायक कमांडेंट), संजय असाटी महाप्रबंधक (O&M) संजय कुमार श्रीवास्तव महाप्रबंधक (आपरेशन),शुधान्शु शेखर प्रधान महाप्रबंधक ( ऐशडाई मैनेजमेंट), अनिता मेंदीरत्ता (अध्यक्षा वर्तिका महिला मंडल),जाकिर खान अपर महाप्रबंधक ( मानव संसाधन),पंकज पांडेय (SHO)बिजपुर पुलिस थाना, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह , रजमिलान बद्री नाथ, मीडिया सहकर्मी, एनटीपीसी युनियन प्रतिनिधि, एवं अन्य अपर महाप्रबंधक/उपमहाप्रबंधक के आलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य अतिथि एवं केऔसुब के अधिकारी व परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App