सोनभद्र

डीके इलेक्ट्रानिक मे हुये चोरी का राजेश सिंह ने किया खुलासा भारी मात्रा मे चोरी के सामान तमंचा,कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र डीके इलेक्ट्रानिक मे हुये चोरी का राजेश सिंह ने किया खुलासा भारी मात्रा मे चोरी के सामान तमंचा,कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतरगत पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के मार्गदर्शन मे में काशी मोड़ तिराहा के पास स्थित डीके इलेक्ट्रानिक की दुकान से दुकान की छत काटकर मोबाइल फोन, लैपटाप, एयरफोन, मोबाइल चार्ज आदि सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना अनपरा मे मुकदमा अपराध संख्या 111/2024 धारा 380 आईपीसी का अभियोग वादी मुकदमा दिनेश कुमार द्वारा पंजीकृत कराया गया था।

घटना मे शामिल आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी गए सामानों की बरामद की हेतु टीम का गठन किया गया था जिसमे रेनुसागर चौकी इंचार्ज संजय सिंह,हेड कांस्टेबल श्रवण प्रजापति शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल आरोपी शशिकांत गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र रोहित लाल गुप्ता निवासी एचएससीएल कालोनी अनपरा को बजरिये मुखबिर की सूचना पर एचएससीएल कालोनी मोड मेन रोड डिबुलगंज से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर चोरी किया गया 28 अदद मोबाइल फोन, एक लैपटाप एचपी कंपनी का मोबाइल चार्जर, इयरफोन बरामद किया गया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App