सोनभद्र

पेड़ से लटककर किया आत्महत्या

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव में गुरुवार की रात 66 वर्षीय वृद्ध ने घर के सामने पलाश के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। राजासरई गांव निवासी 66 वर्षीय शिवनारायण गोंड पुत्र महीपत गोंड ने गुरुवार को घर से 50 मीटर दूर सामने पलाश के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मृतक के पुत्र देवधारी ने बताया कि सभी लोग रात में भोजन करने के बाद सोने चले गए। इसके बाद वह कब जाकर फांसी लगा लिये इसका पता नहीं चल सका।सुबह जब लोग सोकर उठे तो घर के सामने पेंड से लटकता देख होश उड़ गए। परिजनों ने रोना चिखना शुरू कर दिया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना मृतक के पुत्र देवधारी ने तत्काल ग्राम प्रधान तथा बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक आर एस शर्मा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App