सोनभद्र

सीसीबी पसैंजर परिचालन शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष

(सुमन गुप्ता)

विंढमगंज। कोरोना काल में रेल प्रबंधन द्वारा बंद की गई सीसीबी पैसेंजर ट्रेन सं-03653 और 03654 चार साल के लंबे अंतराल के बाद रविवार से एक बार पुनः पटरी पर दौड़ने लगी। इसकी जानकारी देते विंढमगंज के स्टेशन मास्टर गोतम बाबू और रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि उक्त पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से विंढमगंज से मुख्यालय सोनभद्र फैक्ट्री रेणुकूट में मजदूरी करने वाले के लिए काफी फायदेमंद ट्रेन है। रेलयात्रियों को सफर करने में काफी सहूलियत होगी। मालूम हो कि इसके पूर्व उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन का परिचालन बंद होने से चोपन की ओर जाने-आने वाले सैकड़ों रेलयात्री काफी चिंतित-परेशान थे। वहीं पिछले चार साल से बंद पड़े सीसीबी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से पुरे क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। संघर्ष समिति के लोगों ने आज सुबह जैसे ही ट्रेन रुकी पहले से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर समिति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया इस मौके पर रमेश चंद्र एडवोकेट, ओम प्रकाश रावत,अजय गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, रामचंद्र पासवान, एनुल सिद्दीकी, शशि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र, राजेश, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App