सोनभद्र

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की धूमधाम से मनाई जयंती

अटल जयंती को वृद्धाश्रम में कम्बल, फल व ब्रेड का वितरण कर धूमधाम से मनाया गया

दुद्धी, सोनभद्र। देश के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नं ३ में स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच मनाया गया।। कार्यक्रम की शुरुवात अटल जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि देश के दसवें प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को धूल और धुएं से मिश्रित बस्ती ग्वालिवार में हुआ था। उनमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तरह सकल्पशक्ति, कृष्ण की तरह राजनीतिक कुटिलता थी। चार दशकों तक वह संसद के सदस्य रहे। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। 16 अगस्त 2018 को मृत्यु हो गई। उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया।।भाजपा के जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर सरकार बनाई लेकिन एक वोट के लिए समझौता नहीं किया। एक वोट से उनकी सरकार गिर गई थी। उन्होंने राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य नामक पत्रिका का सम्पादन भी किया था।। भारतीय राजनीति के अप्रतिम पुरोधा रहे।उनकी जयंती पर हमलोग उनको स्मरण कर रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात 27 वृद्ध पुरुषो और वृद्ध माताओं को कम्बल,ब्रेड और फल वितरित किया गया। इस अवसर पर क्रय विक्रय के चेयरमैन आशीष तिवारी, डीसीएफ के डायरेक्टर संजू तिवारी, डॉक्टर गौरव सिंह, सुनील द्विवेदी, श्रवण कुमार, सियाराम अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार सहित वृद्धाश्रम की मैनेजर सविता सिंह,उज्ज्वल कुमार, पंकज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएफ डायरेक्टर संजय कुमार तिवारी ने दिया।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार