सोनभद्र

नशामुक्त गांव बनाने के संकल्प के साथ किशोर सहजीवन शिविर संपन्न।

गुटका खाने वाले आठ किशोरों ने स्वीकारा अपनी भूल, ना खाने का लिया संकल्प ।

महिलाओ की भागीदारी से ही समानता मूलक समाज बन सकेगा-शुभा बहन।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर के विचित्रा महा कक्ष में आयोजित तीन दिवसीय किशोर किशोरी सहजीवन शिविर युवाओं में नशा जैसी बुराईयों को दूर करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ सभी प्रतिभागियों ने अपने स्तर पर सामाजिक दायित्व शौचालय का प्रयोग, जंगल बचाने और पर्यावरण सरक्षण में सहयोग, सभी बच्चों को स्कूल में जाने के लिए प्रेरित करने कचड़ा प्रबन्धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, ऐरा प्रथा रोकने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया शिविर में आठ किशोरों ने स्वीकार किया कि भूल से गलत संगत के कारण गुटका खाने लगे हैं लेकिन आज से कभी किसी प्रकार का नशा नही करेगें। झण्डारोण कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में डां विभा ने किशोरावस्था में खानपान में पोषणयुक्त भोजन की जानकारी दी।
महिला पुरुष समानता पर चर्चा करते हुए शुभा प्रेम ने कहा हमें किशोर किशोरियों दोनों को विचार करना है। किशोरों को भी चाहिए कि गांव के प्रत्येक लड़कियों को अपने बहन के रूप में सम्मान देवें और किशोरियों के पहनावा सादा व सरल हो तभी लोगों का ध्यान हमारे उपर नहीं आयेगा। इससे पहले नीरा बहन के द्वारा “समानता पर स्थित ही समाज हमें चाहिए जितना पुरष मुक्त है स्त्री उतना चाहिए” गीत प्रस्तुत की गयी। नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्राम पंचायत अपनी सरकार की जानकारी दी गई
शिविर के अन्त में शिविर संयोजक रामजतन शुक्ला, केवलादूबे, प्रेमदयाल, अशोक कुमार, देवनाथ सिंह व किसमत ने भी अपने सभी दस शिविरों का अनुभव रखा। इस अवसर पर यश्वी पाण्डेय ,सुरेश कुमार, शिवनारायण , जगत नारायण, संगीता, सहित दर्जनों किशोर किशोरियां शामिल रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App