सोनभद्र

रामलीला में फुलवारी का मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रही रामलीला में बुधवार की रात्रि को जनकपुरी में फुलवारी का मंचन किया गया। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। जनक नंदिनी सीता व अष्टसखी संवाद को सुनने के लिए दर्शकों की भीड़ रामलीला में डटी रही। जैसे ही प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण एवं गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी स्थित बाजार व फुलवारी घूमने मंच पर आए दर्शकों के जय श्रीराम के जयघोष से पूरा लीलास्थल गूंज उठा।फुलवारी में जनकनंदनी सीता ने श्रीराम को देखा तो उन्होंने अपनी सखियों से इस नवयुवक के बारे में पूछा। इस पर रामायण की चौपाई के साथ अष्टसखी संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया। मंच पर विराजमान रामायणी के सधे स्वर का भरपूर आनंद दर्शकों ने लिया। कलाकारों के बेहतरीन संवाद, संगीत और अभिनय से लीला मंचन में चार चांद लग गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, हनुमान प्रसाद पाण्डेय, राम-जानकी पाण्डेय, रामनरायण पाण्डेय, विद्याशंकर पाण्डेय अवधेश पाण्डेय, प्रेम शंकर पांडेय, विरेन्द्र पाण्डेय, महावीर प्रसाद पाण्डेयविजयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय, विशाल पाण्डेय राधारमन पाण्डेय प्रशान्त पाण्डेय आशिष पाण्डेय पूर्व थाना अध्यक्ष चोपन लक्ष्मन पर्वत इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार