भारी मात्रा मे गाजा के साथ 4 आरोपी का मनोज ठाकुर ने किया चालान
सोनभद्र नशे के सौदागरों पर चला मनोज ठाकुर का डंडा भारी मात्रा मे गाजा के साथ 4 आरोपी का मनोज ठाकुर ने किया चालान।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर चौकी प्रभारी डाला, व हे0का0 महेन्द्र यादव, हे0का0 विशाल, का0 पुनीत सिंह ने लड़गा मोड़ शराब भट्टी के पास से अभियुक्तगण 1. रजिन्दर राजभर पुत्र शंकर राजभर निवासी चुड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. मुकेश लोहार पुत्र स्व0 नरेश लोहार निवासी सेवासदन बाडी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र 3. राजेश यादव पुत्र बच्चा पुत्र बबई यादव निवासी लंगड़ा मोड़ डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र 4. राजू उर्फ अज्जू पुत्र असलम निवासी नईबस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र पर अभियुक्तगण 1. रजिन्दर राजभर उपरोक्त के कब्जे से
01 किया 400 ग्राम, 2. मुकेश लोहार उपरोक्त के कब्जे से 1.200 ग्राम, 3.राजेश यादव उपरोक्त के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम 4. राजू उर्फ अज्जू उपरोक्त के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 95/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 96/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 97/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को जेल भेजा गया।