प्रदेश
सर्विलांस प्रभारी रहे बृजेश सिंह को मिला गोपीगंज का कमान
भदोही सर्विलांस प्रभारी रहे बृजेश सिंह को मिला गोपीगंज का कमान। गोपीगंज के नये एसएचओ बनाये गये बृजेश सिंह। आज बृजेश सिंह ने गोपीगंज कोतवाली का कार्यभार संभाला। बृजेश सिंह कई जिलो मे अपनी सेवा दे चुके है। सोनभद्र से तबादला होने के बाद बृजेश सिंह भदोही गये थे। सोनभद्र मे बृजेश सिंह क्राइम ब्रांच प्रभारी सहित घोरावल एसएचओ रह चुके हैं।
सोनभद्र क्राइम ब्रांच मे रहते हुये बृजेश सिंह ने कई बड़े खुलासे किये थे साथ ही नशे के सौदागरो पर बड़ा हमला बोल कई बड़ी नशे की खेप बरामद किया था। आपको बताते चले के बृजेश सिंह बलिया निवासी है। गोपीगंज आते ही बृजेश सिंह ने बातचीत में कहा के गोपीगंज की जनता मुझसे कभी भी मिल सकती है। गोपीगंज परिक्षेत्र में यदि कही भी कोई भी अवैध कार्य में लिप्त होगा तो उसे बख्शा नही जायेगा।