कलवार जायसवाल समाज द्वारा सम्पन्न हुई भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय क़स्बे के एक निजी होटल में शुक्रवार को कलवार जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सहस्त्रार्जुन व भलभद्र जी के चित्र पर माल्यर्पण व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल क्लब वाराणसी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा होली मिलन समारोह हम सभी के लिए गौरव का विषय है, हमारे समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है, समाज मे नारियों का सम्मान होना बहुत जरूरी है। समाज के विकास के लिए पूर्वजो के योगदान को भी जानना होगा। एक बार फिर से पूर्वजों के दिखाए हुए मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता है। समाज को संगठित करना भी एक चुनौती से कम नही है।
मध्यप्रदेश के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रमापति जायसवाल ने कहा कि देश व राज्य में 3% कई संख्या वाली जातियां पार्टी बनाकर प्रदेश में मंत्री बन जा रहे हैं। जायसवाल की संख्या 12 फीसदी है, समाज की सक्रियता बढ़ी तो हमारी समाज के लोग मुख्यमंत्री बन सकते है। पन्नालाल जायसवाल, रमेश जायसवाल गाजीपुर ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज में तीन नदियों के मिलने पर संगम की दर्जा दी गयी है, ठीक उसी प्रकार यह कार्यक्रम में पाँच राज्यों के प्रतिभाओं का संगम हो रहा है, यह देखकर बहुत ख़ुशी होता कि हमारा समाज हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रहा है। कार्यक्रम के संयोजक व अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट कर मोमेंटो व दुपट्टा देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन सुरसुरी जी व वर्षा रानी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संरक्षक देवनारायण जायसवाल, भोलानाथ आढ़ती, पन्नालाल जायसवाल, कामता प्रसाद, जमानिया गाजीपुर से रमेश जायसवाल, राखी जायसवाल, अभिनय जायसवाल, भीम जायसवाल, बालकृष्ण जायसवाल, अम्बिकापुर से विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, रामानुजगंज से अजय गुप्ता झारखंड से विजय कलवार व वाराणसी से सुरेश गांधी सहित महुली प्रधान अरविंद जायसवाल, नीरज जायसवाल, विद्यासागर जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, निर्मल कुमार, सन्तोष जायसवाल, लक्की जायसवाल, निरंजन जायसवाल, सहित हजारों संख्या की में कलवार जायसवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।