सोनभद्र
निर्भीक होकर आगामी विधानसभा में करें मतदान- मनोज ठाकुर
चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) निर्भीक होकर आगामी विधानसभा में करें मतदान। उक्त बातें आज डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने जन चौपाल के दौरान कहा। बारी डाला में जन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों को निर्भीक निडर होकर मतदान का प्रयोग करने के लिये किया अपील किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त निर्भीक होकर मतदान करने व लोगों में जन-जागरुकता का संदेश देने हेतु डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर द्वारा वलनरेबल ग्राम बारी डाला में जन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों को भयमुक्त निर्भीक होकर अपने अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया।