सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह,स्वाट टीम ने ग्राम प्रधान हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर 5 आरोपी को किया गिरफ्तार
भदोही सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह,स्वाट टीम और कोईरौना पुलिस ने ग्राम प्रधान हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा कर 5 आरोपी को किया गिरफ्तार। कोईरौना के बहपुरा गांव में 25 जनवरी को ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई थी। सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह,स्वाट प्रभारी विनोद दुबे और कोईरौना पुलिस को पता चला कि हत्या का आरोपी हरिरामपुर गांव में शिव मंदिर के पास हैं और वह भागने की फिराक में हैं। आनन फानन में उक्त जगह दबिश देकर टीम ने ओम प्रकाश ऊर्फ रमेश यादव,आशुतोष दुबे ऊर्फ मोनू, राहुल, अरुण यादव, महेश को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए उसकी मां प्रत्याशी थी। चुनाव मे 13 वोट से वह हार गई। उसी दिन से किसी न किसी तरह से अपने घर में प्रधानी लाने के लिए योजना बना रहा था। इसी बीच उसके साथी आशुतोष दुबे से भी प्रधान से विवाद हो गया। कुछ दिन पहले उसकी जान पहचान मोनू से हो गई। मोनू कर्नाटक में एक हत्याकांड में फंसा था। इस समय जमानत पर घर आया था। इसके पश्चात प्रधान की हत्या का योजना बनाया। 25 जनवरी को घेर कर प्रधान की हत्या कर दिया। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (तलवार),घटना में प्रयुक्त होण्डा साइन बाइक व 1 तमंचा 315 बोर तथा खोखा कारतूस बरामद हुआ है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।