खेलप्रदेशसिंगरौली

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

नेहरू युवा केन्द्र व वॉलीबॉल क्लब खुटहा के तत्वाधान में किया गया आयोजन

वॉलीबॉल, खो खो, दौड़ गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

मझगवाँ, सतना (कविता विश्वकर्मा)। नेहरू युवा केंद्र सतना के (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) निर्देशानुसार जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर व लेखापाल एमपी द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में मझगवां विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु युवा केन्द्र व वॉलीबॉल क्लब खुटहा के तत्वाधान में आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में सतना सांसद गणेश सिंह जी, विशिष्ट अतिथि संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान माननीय अभय महाजन जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतना विजय तिवारी जी, उद्योगपति एवं समाजसेवी गुलाब शुक्लाजी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवाओ के मार्गदर्शक श्री सुभाष शर्मा जी उपस्थित रहे। विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो खो, दौड़ गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खो-खो प्रतियोगिता में विजेता खुटहा महिला मंडल, उपविजेता रानी लक्ष्मीबाई मंडल, वही 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलशन गर्ग और द्वितीय स्थान अंतिमा शुक्ला, तृतीय स्थान दिव्या गर्ग, 200 मीटर दौड़ में प्रथम रश्मि गर्ग, द्वितीय रिया गर्ग, तृतीय पूनम गर्ग रही। साथ ही 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रथम आदर्श कुशवाहा, द्वितीय प्रशांत कुशवाहा, एवं तृतीय स्थान विक्रम और 400 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र कुशवाहा, द्वितीय विवेक त्रिपाठी, तृतीय सोनल कुशवाहा ने प्राप्त किया। विजेता सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया।
जिसमे नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कविता विश्वकर्मा, वॉलीबॉल क्लब खुटहा के रोहित गर्ग के दिशा निर्देश में किया गया। इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा, पूजा गर्ग , सचिन, रिया और चन्द्रशेखर आजाद युवा मंडल व रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App