सोनभद्र

यूरिया खाद के लिए दुद्धी केंद्र पर उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

दुद्धी, सोनभद्र। यूरिया को लेकर मची छटपटाहट के बीच दुद्धी में लंबी भीड़ देखने को आई है। एक तरफ जहां यूरिया का संकट किसानों की नींद उड़ाई हुए हैं। सुबह से बगैर कुछ खाए पिए किसान समितियों पर घंटों लाइन लगाने को विवश हैं। जनपद के दुद्धी क्षेत्र का किसान सिर्फ बारिश के सहारे गेंहू जैसे रबी फसल की खेती करते हैं। किसानों के लिए सिंचाई का कोई महत्वपूर्ण संसाधन नही है।

दुद्धी कस्बा में स्थित क्रय-विक्रय केन्द्र अमवार रोड पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों में सुबह से होड़ मची हुई है। किसानों ने कहा कि बुवाई के 20 दिनों बाद उर्वरक का प्रयोग किया जाता है। यहाँ तो उससे ज्यादा समय बीत चुका है और उसके बाद भी यूरिया उपलब्ध नहीं हो गई है। क्रय विक्रय केंद्र दुद्धी पर यूरिया आया है। अधिक भीड़ होने से किसान परिशान हो गए हैं।

किसान मुन्नी लाल, बनवारी लाल धनौरा ने कहा कि समय से यूरिया नही मिलने से गेँहू के स्वस्थ पौधे बौने हो जाते हैं। गेँहू फसल चक्र वाले मिट्टी में समय से यूरिया नही मिलने से पैदावार में कमी आती है। विभागीय लापरवाही होने के वजह से उर्वरक में कमी आई है। शासन प्रशासन द्वारा समय रहते उर्वरक उपलब्ध कराते तो आज किसानों को यह दुर्दशा नही झेलनी पड़ती। इसके वजह से समस्त किसान लंबी लाइन लगाकर खेतों से ज्यादा उर्वरक केंद्रों पर पसीना बहा रहे हैं।

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जिलाधिकारी और डीपीआरओ के मार्गदर्शन से मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार राशन कार्ड,वृद्धा,विधवा पेंशन,परिवारिक लाभ योजना, ई-श्रम की बड़ी समस्या निदान के लिए पंहुचा डीएम दरबा... पन्नूगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्ता... मनोज ठाकुर ने जमीन विवाद व शांति भंग करने वाले 5 लोगों पर की कार्रवाई आखिर जिंदगी का जंग हार गए राजीव त्रिपाठी कैंसर से पीड़ित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल वाराणसी में हुआ निधन डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री को बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आइपीएफ ने किया ट्वीट कोंगा पुलिया के नीचे मिली तीन की शव पुलिस जाच मे जुटी सोन गौरव से सम्मानित किए गए (पत्रकार) ओमप्रकाश गुप्ता सोन गौरव से सम्मानित किए गए (पत्रकार) प्रमोद गुप्ता पत्रकारों ने पत्रकारिता को बताया सच्ची देश सेवा सड़क दुर्घटना में दंपत्ति सहित अबोध बालक की मौत
Download App