सोनभद्र

बीजेपी मंडल महामंत्री हमले मामले में नामजद बसपा जिला महासचिव गिरफ्तार

बसपा नेता के पुत्र व भतीजे की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने 6 नामजद सहित 4 अज्ञात पर लगभग आधा दर्जन धाराओं में दर्ज किया था मामला दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के म्योरपुर तिराहे पर गत मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे भाजपा दुद्धी के मंडल महामंत्री प्रेम नारायण उर्फ़ मोनू सिंह पर 8-10 लोगों ने गोलबंद होकर जानलेवा हमला करने के मामले में शनिवार को तीसरे नामजद के रूप में बसपा के जिला महासचिव राजेश घुसिया पुत्र स्व. रामलखन को पुलिस ने म्योरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे पेट्रोल पंप पर तकनीकी खराबी होने के कारण पेट्रोल न मिलने पर स्थानीय बसपा नेता के पुत्र और भाजपा नेता के बीच हुई बहस का कारण बताया जाता है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद कुमार सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वादी की तहरीर पर माइकल पुत्र राजेश धुसिया, संजीव पुत्र राजेश धुसिया, अभिमन्यु पुत्र जमुना घसिया, जितेंद्र पुत्र अज्ञात, रजनीश पुत्र नन्दलाल, राजेश धुसिया तथा चार अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 308, 323, 504, 506, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बीते बुधवार की रात एक बजे मामले में नामजद बसपा नेता राजेश घुसिया के पुत्र माइकल व उसके भाई जमुना घसिया के लड़के अभिमन्यु को गश्त पर निकली पुलिस टीम ने दबिश देकर मलदेवा प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया था। जबकि बसपा नेता की गिरफ्तारी शनिवार को करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। शनिवार को वैधानिक कार्यवाई व स्थानीय सीएचसी में मेडिकल कराने के उपरांत राजेश घुसिया को भी सक्षम न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे।

Md.shamim Ansari

मु शमीम अंसारी कृषि स्नातकोत्तर (प्रसार शिक्षा/जर्नलिज्म) इलाहाबाद विश्वविद्यालय (उ.प्र.)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जिलाधिकारी और डीपीआरओ के मार्गदर्शन से मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार राशन कार्ड,वृद्धा,विधवा पेंशन,परिवारिक लाभ योजना, ई-श्रम की बड़ी समस्या निदान के लिए पंहुचा डीएम दरबा... पन्नूगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्ता... मनोज ठाकुर ने जमीन विवाद व शांति भंग करने वाले 5 लोगों पर की कार्रवाई आखिर जिंदगी का जंग हार गए राजीव त्रिपाठी कैंसर से पीड़ित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल वाराणसी में हुआ निधन डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री को बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आइपीएफ ने किया ट्वीट कोंगा पुलिया के नीचे मिली तीन की शव पुलिस जाच मे जुटी सोन गौरव से सम्मानित किए गए (पत्रकार) ओमप्रकाश गुप्ता सोन गौरव से सम्मानित किए गए (पत्रकार) प्रमोद गुप्ता पत्रकारों ने पत्रकारिता को बताया सच्ची देश सेवा सड़क दुर्घटना में दंपत्ति सहित अबोध बालक की मौत
Download App