सोनभद्र
मिशन शक्ति नारी सम्मान को लेकर 1090 हेल्प नम्बर के प्रचार में एलईडी वाहन
बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) उतर प्रदेश तथा पुलिस राज्य सरकार लखनऊ द्वारा महिलाओं के शोषण को रोकने के लिए मिशन शक्ति की सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन बनाने हेतु एल ई डी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। बताया गया कि यातायात नियम दिसम्बर के पूरे माह कराया जाएगा। महिलाएं छात्राओं को 1090 हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायत कभी भी दर्ज कर सकते हैं।उनकी सभी शिकायतों पर सुरक्षा देते हुए पुलिस तत्काल निस्तारण करेगी।एन टी पी सी स्वागत गेट कंपोजिट विद्यालय बीजपुर नेमना,सेवकाडाड़,जरहा,अंजानी, बकरीहवा के चट्टी चौराहे पर एलईडी वाहन से यह दिखाया गया।जिसमे महिलाओं को आत्म सुरक्षा हेतु प्रेरित किया गया।इस मौके पर पुलिस टीम मैजूद रही।