सोनभद्र

चेरो बस्ती मे महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती और देव दीपावली बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पे चोपन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चेरो बस्ती मे अदम्य साहस और बलिदान की प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती और देव दीपावली बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को महारानी लक्ष्मीबाई के विषय में और उनके विचारों व सिद्धांतों को बताया गया। महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन “हर घर जल” के अन्तर्गत राम मनोहर, कृष्णा, सूरज द्वारा बच्चों को जल के महत्व, आवश्यकता एवं जल के बचाव के विषय में जानकारी दिया गया और बच्चों को हाथों की स्वच्छता क्यों आवश्यक है एवं हाथ धुलने के सही तरीकों के बारे में भी बताया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा लक्ष्मी बाई के बारे में झांकी प्रस्तुत की गई एवं दीये सजाकर तथा रंगोली बनाकर देव दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह, आंगनबाड़ी विजयलक्ष्मी, एएनएम अंजू पाल, आशा प्रगति मौर्या, जल जीवन मिशन से राम मनोहर, कृष्णा, सूरज उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App