गरीबों की जमीन पर नजरे जमाये भूमाफिया मेरे विधायक बनते ही हो जाएंगे गायब-विजय सिंह गोंड
भाजपा सरकार में संविधान खतरे में-प्रधान संघ अध्यक्ष
बभनी, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ब्लाक बभनी की ग्राम झनकपुर(रंदह) में आयोजित जन जागरण जन चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह गोंड (पूर्व मंत्री) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं झनकपुर एवं इसके आसपास रंदह, आसन डीह, साग सोती, इकदरी की मुख्य समस्या क्या है, यह भली-भांति जानता हूं। यहां जल जंगल की मुख्य समस्या है। धारा २० के जमीन पर बाप-दादा के समय से जोत- कोड कर आबाद चले आ रहे हैं, किंतु भौमिक अधिकार आज तक नहीं मिल पाया है। इसलिए यहां के गरीबों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ सर्वे सेटेलमेंट में गरीब दलित आदिवासियों के बाप दादा से जोत कोड कर आबाद जमीनों को सेठ, साहूकार एवं चलाक लोग फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया और आज शासन प्रशासन को मिलाकर गरीब, आदिवासी, दलितों के जमीनों को लूटा जा रहा है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी एवं जिला पंचायत सदस्य तथा विजय शंकर यादव प्रधान संघ अध्यक्ष बभनी एवं चौधरी यशपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज गरीब, आदिवासी, दलित, किसानों को बचाने के साथ-साथ सविधान बचाने का सवाल है। इस सरकार में संविधान खतरे में है क्योंकि कानून का कोई मतलब नहीं है। सरेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जाती है। आप सब पंचायत के चुनाव देखें किस तरह से नंगा नाच किया जा रहा है। आज जनता महंगाई से कहराह रही है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय यादव ग्राम प्रधान ने किया तथा संचालन राम चन्दर भारती शिक्षक सभा अध्यक्ष ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नंदू कुमार खरवार ब्लॉक अध्यक्ष, अनवर अली, डॉक्टर के. डी पटेल, बाबा राम लखन गोंड, सुमेर सिंह ऑइके, सुरेश सिंह, राज कुमार गुप्ता, मान सिंह गोंड,दुखी यादव,सुख सिंह अगरिया बी डी सी, उदय नारयण बी डी सी,गोकुल यादव, अम्बिका यादव,ललन गुप्ता,जिंद लाल सिंह, शानिचर वादी,राम फल वादी,कमल सिंह गोंड, तथा तमाम मात्रा में महिलाएं, ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।