भाजपा शासन में विकास के मार्ग प्रशस्त 145 लोगो को भाजयुमो की दिलाइ गइ सदस्यता
अनपरा/सोनभद्र भारतीय जनता युवा मोर्चा अनपरा मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अनपरा बाजार में सदस्यता अभियान चलाकर 145 लोगो को भाजयुमो की सदस्यता दिलाई। मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णा चौरसिया ने कहा कि आनलाइन भी पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। देश व प्रदेश में भाजपा शासन में विकास के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। कानून का राज स्थापित हुआ है, जिसके चलते आम जनता, व्यापारी और महिला वर्ग में सुरक्षा की भावना बनी है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनने का यह एक अच्छा अवसर है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही नेता होता है। उनकी मेहनत से ही पार्टी शीर्ष पर बनी हुई है। इस दौरान 145 महिला, पुरूष व युवाओं को भाजयुमो का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर महामंत्री अभय सिंह राजपूत ,उपाध्यक्ष दुर्गेश दुबे ,मंडल मंत्री सुमित कुमार सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।