सोनभद्र
बीमारी से तंग युवक ने पेड़ से फांसी लगा कि आत्महत्या
बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा में गुरुवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार रामभवन पुत्र ईश्वरधारी 21 वर्ष निवासी ग्राम जरहा के टोला हड़बड़िया ने गुरुवार की लगभग 10 बजे अपने घर से निकला और 50 गज दूर चिलबिल के पेड़ में नायलन की रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। जब परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया और ग्राम प्रधान को बताया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धि के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह ने बताया कि बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली।