धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में चला डोर टू डोर बूथ संपर्क अभियान
सोनभद्र टीचर्स कालोनी राबर्टसगंज 26.9.21 से 2.10.21 तक चलने वाले बूथ सम्पर्क अभियान में आज राबर्ट्सगंज नगर के टीचर्स कालोनी वार्ड नं09 के बूथ संख्या 27,28 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व मे डोर टू डोर सम्पर्क कर सरकार द्वारा चलायी जा रही l योजनाओ का पत्रक दिया गया। धर्मवीर तिवारी ने उपलब्धियो व योजनाओ की जानकारी दिया। उन्होने कहा बीजेपी सत्ता के लिये नही गरीबो की खुशहाली व देश सेवा के लिए राजनीति करते है। पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ता मजबूत बूथ संरचना निर्मित की है। कार्यकर्ताओ के मजबूत इरादे विपक्ष के झूठ, फरेेब, पाखंड को ध्वस्त करके कमल खिलायेंगे। इस अवसर पे नगर मंत्री राहुल शर्मा जी,अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री विनय कुमार जी, कार्यलय मंत्री अखिलेश कश्यप जी, विनोद सोनी, अखिलेश रावत,बराकत अली,मनोज केशरी और बुथ के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया गया और सभी लोगों को सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया।