महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पदयात्रा
दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर प्रदेश की हर विधानसभा में पदयात्रा जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए। इसी कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के निर्देश पर जिला महासचिव व प्रभारी दुद्धी बृजेश तिवारी व सचिव रमाशंकर यादव के नेतृत्व में जोरदार पदयात्रा आयोजित की गई | कांग्रेसका पदयात्रा जुलूस कृषि मंडी समिति से निकला जो रामनगर बस स्टेशन तहसील तिराहे होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा वहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्तंभ पर जाकर समाप्त हुआ।
देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई , बिगडती कानून व्यवस्था , बेरोजगारी , सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और उसका कार्यकर्ता सड़क पर आंदोलन किया है |
दुद्धी विधानसभा के प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि आज इस तानाशाह सरकार और उसके गलत नीतियों के खिलाफ सिर्फ प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सड़क पर उतारकर जनता की आवाज को कांग्रेस ने बुलंद किया है
जनता को प्रियंका गांधी पर पूरा विश्वास है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में जिला सचिव रामशंकर यादव , वरिष्ठ कांग्रेसी यूनुस खान , गम्भीरा प्रसाद , भानु प्रसाद गोंड़ , ओम प्रकाश रावत , शारद पनिका , सुनील तिवारी , राम चन्द्र पनिका , राजेन्द्र प्रसाद भारती , संगीता खरवार , राजकुमारी , श्री राम शर्मा , मो यासीन खान , शंकर पनिका , ललित सिंह गोंड़ , रामप्यारे पनिका , राम रक्षा दुबे , प्रदीप जायसवाल , राम सेवक पनिका , राम केश पनिका , संतोष कुमार , ध्रुव नारायण जायसवाल , वेद प्रकाश , अन्नू जायसवाल , शिव राज पनिका , शोभन राम भारती , ज्ञान चंद यादव ,अशोक यादव , अभिषेक तिवारी , नीरज तिवारी , सब्बीर भाई , बाबू राम जायसवाल , राम कुमार पनिका , सुकवरिया देवी , शिव मूरत पनिका , राजीलाल गोंड़ , रामस्वरूप गोंड़ , बलवंत सिंह गोंड़ , रामबृक्ष गोंड़ , अजय सिंह गोंड़ रहे।