सोनभद्र

पुलिस ने सपाइयों को किया गिरफ्तार

चोपन(गुड्डू मिश्रा)-लगातार बढ रही महंगाई बेरोजगारी, पुलिस उत्पीड़न के अन्य मुद्दों को लेकर 15 जुलाई को जिले के तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी का प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गयी है जिले के पुलिस विभाग के आला अफसरों के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के पूर्व सचिव नजमुद्दीन इदरीसी नगर अध्यक्ष कुशल सिंह,नगर उपाध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय समेत कई पदाधिकारियों को चोपन पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किये गये सपा नेताओ ने कहा कि अच्छे दिनों का वायदा कर सत्ता मे आयी भाजपा सरकार ने डीजल पेट्रोलियम पदार्थों समेत खाद्य वस्तुओं की तेजी से महंगाई बढा रही है जिससे गरीब समेत हर तपका परेशान है। सरकार बेरोजगार को रोजगार मांगने पर लाठी चार्ज कर पिटाई कर रही है, प्रदेश मे कानून व्यवस्था का राज नही रह गया है। पूर्व में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता के इशारे पर कार्य कर रही पुलिस के कार्य शैली से लोकतंत्र की हत्या हो गयी।

प्रदेश मे अराजकता का माहौल बना हुआ है विरोध करने पर पुलिस लोगो को फर्जी मुक़दमा लाद कर फंसा रही है। इसी को लेकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले के सभी तहसीलो में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।जिसे योगी सरकार असफल करने के प्रयास करने मे लगी है अब प्रदेश की जनता जाग गयी है जिसे आगामी चुनावों मे जबाब देगी। इस मौके पर धर्मू कुशवाहा, रमेश सोनी,रामनरेश यादव,अशोक कनौजिया, महेंद्र निषाद,संजय शर्मा, सुल्तान, कुरैशी,नसरुद्दीन इत्यादि कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App