मनोज ठाकुर ने नशा उन्मूलन के सम्बंध मे मलिन बस्ती के लोगो को जागरुक कर खाद्य सामग्री बाटा
चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने नशा उन्मूलन के सम्बंध मे मलिन बस्ती के लोगो को जागरुक कर खाद्य सामग्री बाटा। नशे की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने मलिन बस्ती की महिलाओ के साथ जन चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया गया।
जन चौपाल मे उपस्थित लोगो को नशा उन्मूलन के विषय मे जागरुक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया। मनोज ठाकुर ने कहा कि अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारण न केवल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारा नैतिक एवं सामाजिक ह्रास भी होता है। इस पर जन जागरुकता फैला कर क्षेत्र को जहरीले मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त करने एवं इसपर प्रभावी रोकथाम किया जाना अत्यन्त आवश्यक है क्यूकि ज्यादातर अवसरो पे घर की महिलाओं को भी इससे सम्बंधित उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। लोगो को बच्चो की शिक्षा पे विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि शिक्षित होने पर न केवल वे नशे से दूर रहेगें बल्कि उनको भविष्य में रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे साथ ही साथ उन्हें करोना वायरस के दृष्टिगत इसके संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचने हेतु आवश्यक सावधानिया रखने तथा पुलिस प्रशासन की विभिन्न सरकारी टोल फ्री नम्बर 112, 108, 1090, 102, 1098 इत्यादि के विषय में भी जानकारी देते हुये जागरुक किया गया।
इसके बाद उन्होने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत द्वारा वहां पर उपस्थित लगभग 60 जरुरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को 25-25 किलो की खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया।