सोनभद्र

नगवा ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव सम्पन्न सपा कार्यकर्ताओ ने धांधली का आरोप लगाकर पुलिस पे किया पथराव

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवा ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव सम्पन्न सपा कार्यकर्ताओ ने धांधली का आरोप लगाकर पुलिस पे किया पथराव। ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव नगवां विकास खण्ड में कराया जा रहा था 43 मत में से 23 मत भाजपा के आलोक सिंह पाकर विजयी हुये। वही सपा प्रत्याशी राधिका यादव को 20 मत मिले सपा कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुये पुलिस बल पर पथराव सुरु कर दिया। कइ बार पुलिस को बैरिकेडिंग से ब्लाक तक खदेड़ दिया। वही कुछ पुलिस कर्मी जब पथराव से चोटिल हो गये तब जबाब में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दर्जनों हवाई फायरिंग आसू गैस के गोले दागे उसके बाद भी सपा कार्यकर्ता रोड़ पर से नही हटे। पथराव करते रहे मौके पर मौजूद सीओ सदर आशीष मिश्रा ने और फोर्स बुलाई कड़ी मशक्कत के बाद लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया गया। डीएम एसपी सहित जिले की फोर्स मौके पर इकट्ठा रही। दर्जनो सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। मौके पर पुलिस अभी भी तैनात है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App