प्रदेश

कर्तव्य एवं व्यवहार कुशलता के लिये जाने जाने वाले क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह को बेहतर कार्य के लिये मिला प्रशस्ति पत्र

रायबरेली (नौशाद अन्सारी) कर्तव्य एवं व्यवहार कुशलता के लिये जाने जाने वाले क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह को बेहतर कार्य के लिये मिला प्रशस्ति पत्र। सौम्य स्वभाव के तेज तर्रार पुलिस आफिसर अशोक सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नही है। अशोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक एस एन साबत ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। आपको बताते चले कि ये प्रशस्ति पत्र उन्हे अप्रैल मइ 2021 में सम्पन्न हुये त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निकटता से अधीनस्थो का पर्यवेक्षण कर अपने कर्तव्यो का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित करने के कारण मिला। आपको बताते चले कि अशोक सिंह सोनभद्र मे बभनी सहित दुद्धी एसएचओ रह चुके है। दुद्धी मे तैनाती के दौरान ही उन्हे प्रमोट करके डीएसपी बनाया गया था। “अशोक सिंह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप मे भी जाने जाते है। एसओजी मे तैनाती के दौरान अशोक सिंह ने 4 दर्जन से ज्यादा एनकाउंटर किया था। अशोक सिंह की टीम के द्वारा आतंक का प्रयाय बन चुके 1.5 लाख के इनामिया एक कुख्यात माफिया के लाइव एनकाउंटर भी किया था जो एक पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार की हत्या मे शामिल था”।

वही बातचीत मे अशोक सिंह ने कहा के प्रशस्ति पत्र मिलने से वाकइ मे मुझे खुशी मिली है। और इससे आगे भी निस्वार्थ भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इंसाफ पसन्द व सरल स्वाभाव के अशोक सिंह कहते है के दुर्दांत अपराधियो का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिये अपराधियो को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है। इन्होने अपने कार्यकाल मे अपने विभाग के प्रति उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App