सोनभद्र
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पे मरीजो एवं गरीबो मे फल वितरण किया गया
चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवा सत्याग्रह के माध्यम से चोपन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेखर शरण सिंह के नेतृत्व मे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सेतराम केसरी के साथ दर्जनों कांग्रेस जनों ने मिलकर अस्पताल में मरीजो एवं गरीबो मे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधिकारी के मौजूदगी में फल वितरण किया । जिसमे उपस्थित जिला सचिव बाबूलाल पनिका, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम , विचार विभाग के जिला सचिव जय शंकर पांडे , जुगैल न्याय पंचायत के अध्यक्ष बिंदु भारती , बिक्री पांडे रामचंद्र कनौजिया , अशोक शर्मा , रामबली गौड , राजेंद्र प्रसाद गौड़ , एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।