सोनभद्र
गोवध निवारण अधिनियम मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
करमा/सोनभद्र (चन्द्रमोहन शुक्ल) करमा थाना पे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 25 /2021 धारा 3 / 5A / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में विवेचना से प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त राजू यादव पुत्र रामबली यादव निवासी ग्राम खेदाई(खेमनपुर) नरायनपुर थाना सैयदराजा जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।जानकारी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दिया।