गांव की सरकार चलाएंगी ये 6 समितियां, प्रधान व सदस्य बनें सभापति
दुद्धी, सोनभद्र।(मु0 शमीम अंसारी/भीम जायसवाल) प्रधान ही ग्रामसभा का मुखिया होता है, यह बात सभी को पता है, लेकिन विकास कार्यों को गति देने के लिए छह समितियां भी गठित होती हैं। इसमें प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य ही सभापति होते हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल होते हैं।
प्रधानों और ग्राम पंचायत के सदस्यों की शपथ प्रक्रिया 26 मई को पूरी होने के बाद अब 27 मई को समितियाों का गठन ग्राम सभा की पहली बैठक में किया गया। दुद्धी ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायत में गठित होने वाली 6-6 समितियों में तीन में प्रधान और तीन में सदस्य समितियों के सभापति तय किये गए।
दुद्धी एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा व सिकरेट्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ‘छह समितियों में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति और जल प्रबंधन ‘भूमि प्रबंधन समिति भी होती है। प्रधान ही इसके सभापति व उप प्रधान उप सभापति होते हैं। लेखपाल इस समिति के सचिव होते हैं। यह समिति पंचायत क्षेत्र के अंदर सार्वजनिक सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल करती है। साथ ही पेड़, वन, हाट बाजार और मेलों की भी व्यवस्था करती है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘तालाब, पोखर के विकास व भूमि प्रबंधक समिति चकबंदी में भी सहायता करेगी। संयुक्त समिति में दो या अधिक ग्राम पंचायतें मिलकर काम कर सकती हैं। यह संयुक्त समिति गठन कर सकती हैं।’
क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन किया गया। वहीँ केवाल, मलदेवा, जाबर, खजूरी, रजखड़, बिडर, धनौरा ग्राम पंचायत में बैठक कर समितियों का गठन कर दिया गया। जिसमें अरविंद तिवारी, सूरज लाल को अध्यक्ष व सभापति बनाया गया। वहीँ डूमरडीहा ग्राम पंचायत भवन में बैठक कर शाहिद खान सोनू को अध्यक्ष, नारायण गोंड, मजमुद्दीन, ग्यासुद्दीन, जहागीर शाह, सीता देवी, ममता देवी, निर्मला देवी को समिति का पद भार दिया गया।
1-नियोजन एवं विकास समिति
नियोजन एवं विकास समिति में ग्राम पंचायत की योजना तैयार होगी। कृषि पशुपालन व गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रम संचालित होंगे। प्रधान सभापति और छह अन्य सदस्य में एससी, महिला व पिछड़े वर्ग का एक सदस्य जरूरी है।
2.शिक्षा समिति
शिक्षा समिति में प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, साक्षरता से सम्बंधित काम होंगे। उप प्रधान सभापति होंगे।
3.निर्माण कार्य समिति
निर्माण कार्य समिति में सभी निर्माण कार्य कराना और गुणवत्ता सुनिश्चित करना होगा। इसमें ग्राम पंचायत की ओर से नामित सदस्य सभापति होंगे।
4.स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति में चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण सम्बंधी कार्य और समाज कल्याण विशेष रूप से महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं का संचालन होगा। साथ ही एससी, एसटी व पिछड़े वर्गकी उन्नति एवं संरक्षण का काम भी होगा। ग्राम पंचायत की ओर से नामित सदस्य सभापति होंगे।
5.प्रशासन समिति
प्रशासन समिति में कर्मियों सम्बंधी सभी विषय व राशन की दुकान सम्बंधी कार्य होंगे। प्रधान इसके सभापति रहेंगे।
6.जल प्रबंधन समिति
जल प्रबंधन समिति में राजकीय नलकूपों का संचालन व पेयजल सम्बंधी कार्य होंगे। ग्राम पंचायत की ओर से नामित सदस्य ही सभापति होंगे।
धनौरा ग्राम पंचायत में बैठक कर समितियों का गठन कर दिया गया। वहीँ डूमरडीहा ग्राम पंचायत भवन में बैठक कर शाहिद खान को अध्यक्ष, नारायण गोंड, मजमुद्दीन, ग्यासुद्दीन, जहागीर शाह, सीता देवी, ममता देवी, निर्मला देवी को समिति का पद भार दिया गया।