बीजपुर पुलिस गाजा के साथ आरोपी का किया चालान
बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) बीजपुर पुलिस ने शनिवार की अलसुबह एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खबर के अनुसार उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय मय हमराह हे. का.सुभाष यादव व का.नागेन्द्र सिंह के साथ शुक्रवार की रात्रि में गश्त कर रहे थे कि शनिवार की भोर एक व्यक्ति पर नजर पड़ी जिसकी पहचान विशाल बैगा पुत्र बीरबल बैगा 28 वर्ष निवासी ग्राम डोडहर के टोला बेलौहा के रूप में हुई। शंका होने पर उसकी जांच की गई तो उसके पास से सफेद प्लास्टिक के झोले में एक किलो 400 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त पर मु.अ.संख्या 47/2021धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत करवाई करते हुए अम्बन्धित न्यायालय भेजने की कार्यवाही की । पुलिस के अनुसार विशाल बैगा उपर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं जिसमे वह छूट कर जेल से कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था।