बंदूक के साथ शिकार पर निकले अधेड़ हुआ गंभीर
दुद्धी- दुद्धी कोतवाली के अंतर्गत मुर्ता गांव में छर्रा लगने से एक अधेड़ के घायल होने की का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोग शिकार खेलने के नियत से देसी भरतुआ बंदूक लेकर जंगल के तरफ गए थे जहां उक्त भरतुवा बंदूक में बारूद भरते समय बंदूक का नाल छटक गया और वहां मौजूद लोकनाथ पुत्र राजरूप उम्र 55 वर्ष निवासी मुर्ता को उसमे भरे बारूद और छर्रा लग गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जैसे ही इस घटना के बारे में उसके परिजनों को पता चला उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर इस पूरी घटना के बारे में पता लगाने में जुट गई है। वही प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया की शिकार के नियत से देसी भरतुआ लेकर जंगल मे गए थे।जहाँ उसमे बारूद भरते समय ये घटना हुआ,एक लोकपाल पुत्र राजरूप नाम का व्यक्ति घायल है,उसका इलाज यही दुद्धी अस्पताल में चल रहा है।डॉक्टरों ने बताया कि यह खतरे से बाहर है।इस प्रकरण में दोसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।