सोंनभद्र का बदला मौषम, 5 से 9 मई तक गरज-चमक धूल भरी आँधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना
दुद्धी, सोंनभद्र। मौसम विभाग द्वारा दिया गया सूचना कुछ ऐसा है। दिनांक- 05-05-2021 से 09-05-2021भारत मौसम विभाग नई दिल्ली से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी पाँच दिनों में शुरुआती दो दिन (05,06) आंशिक बदली रहने, आखिरी तीन दिन (07,08,09) मुख्यतः बदली रहने के साथ गरज-चमक और धूल भरी आँधी रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है | अधिकांशतः हवा की दिशा दक्षिणी-पूर्वी रहने के साथ गति 10.0-13.0 किमी/घण्टा (मध्यम से तेज) रहने के आसार है | इस बीच न्यूनतम तापमान 22.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ न्यूनतम/अधिकतम आद्रता के 25.0-54.0/39.0-91.0% के बीच रहने की संभावना है |इन दिनों अधिकतम तापमान मे 03-04 डिग्री सेल्सियस के गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना है |डॉ0 पी0 के0 सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष) डॉ0 रत्नाकर पाण्डे (नोडल अधिकारी) विनीत कुमार यादव
विशेषज्ञ (कृषि मौसम) कृषि विज्ञान केन्द्र, तिसुही, सोनभद्र |ने इसकी जानकारी दी।