दुद्धी, सोंनभद्र। दुद्धी अस्पताल को दंत रोग से संबंधित नियमित सर्जन डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ अनिमा यादव एक सौगात के रूप में देखा जा सकता है। दुद्धी सीएचसी में तैनात डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ अनिमा यादव, डॉ दिनेश चौधरी ने उन लोगों को राहत दे दिया है। जिन्हें दाँत सम्बंधित इलाज के लिए वाराणसी जाना पड़ता था। चिकित्सकों ने बताया कि दंत रोग संबंधित गंभीर हालत के मरीजों को फायदा मिलेगा। दांतों से संबंधित किसी भी प्रकार की सर्जरी की सुविधा भी मरीजों को मिल सकेगी। यह सुविधा दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में निशुल्क मिलेगी। इससे पहले मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। अस्पताल में दाँतो कि सफाई, दांत निकलवाने का इलाज, प्रिकेंसर पेसेंट का इलाज, मुह व दाँत सम्बंधित अन्य बीमारियों का इलाज प्रतिदिन निःशुल्क किया जाता है।
Bhim Jaiswal
भीम जायसवाल सोनभद्र के दुद्धी निवासी है।कुछ कर गुजरने की ललक के कारण आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।