दुद्धी, सोंनभद्र। सोंनभद्र मौसम विभाग द्वारा सूचना दिया गया है कि दिनांक- 07-04-2021 से 11-04-2021 भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ो के विश्लेषण के अनुसार आगामी पाँच दिनों में मुख्यतः रूप से बादल के साफ रहने के साथ बारिश होने की संभावना नहीं है | अधिकांशतः हवा की दिशा पश्चिमी और पहले दिन (पूर्वी) रहने के साथ गति 9.0-11.0 किमी/घण्टा (हल्की से मध्यम) रहने के आसार है | इस बीच न्यूनतम तापमान 20.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.0 से 41.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के साथ न्यूनतम और अधिकतम आद्रता के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है |इसकी जानकारी डॉ0 पी0 के0 सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष) डॉ0 रत्नाकर पाण्डे (नोडल अधिकारी) विनीत कुमार यादव विशेषज्ञ (कृषि मौसम) कृषि विज्ञान केन्द्र, तिसुही, सोनभद्र ने दिया है।
Bhim Jaiswal
भीम जायसवाल सोनभद्र के दुद्धी निवासी है।कुछ कर गुजरने की ललक के कारण आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।