सोनभद्र
मदैनिया हनुमान मंदिर पर क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का हुआ आयोजन
करमा/सोनभद्र (चन्द्रमोहन शुक्ल) मदैनिया हनुमान मंदिर पर होली के दिन दोपहर में हर वर्ष भजन कीर्तन व होली के गीत का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रोता भाव विभोर रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप ब्रहमानंद तिवारी, अभिशेष त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, मोहन मुरारी, श्याम सुंदर शुक्ल, दीपचंद शुक्ल, आदि लोग उपस्थित रहे ढोलक पर संगत भगौती शुक्ल हारमोनियम पे अभिशेष त्रिपाठी रहे।